
भारत की कोविशिएल्ड को आखिरकार ब्रिटेन में मान्यता मिल ही गई। 4 अक्टूबर को यह कानून लागू कर दिया जाएगा। जिसके अनुसार वैक्सीन की दूसरी डोज़ को लगे 14 दिन पूरे हो जाने पर भारतीय नागरिक अब यूके बिना रोक टोक के जा सकता है। उसे अब 10 दिनों का क्वारंटाइन नहीं करना होगा। इससे पहले ब्रिटेन ने कोविशिएल्ड को वैक्सीन की मान्यता नहीं दी थी।
जिसके बाद भारत ने कहा यह एक तरह की पक्षपात प्रतीत हो रही है और ऐसा करना गलत है। जिसके बाद यूके को अपना निर्णय बदलना ही पड़ा। पुराने नियम के अनुसार वेक्सिनेशन होने पर भी भारतीय नागरिकों को यात्रा के बाद क्वारंटीन करना पढ़ रहा था। जिससे की यात्रिओं को काफी दिक्कत हो रही थी।
विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने यूके के इस नियम को भेदभावपूर्ण बताया था। इतना ही नहीं कोविशिएल्ड एक ब्रिटेन कम्पनी का ही लाइसेंसी उत्पाद है। जिसका निर्माण भारत में भी होता है। इसके अलावा भारत ब्रिटेन को इसकी 50 लाख खुराक भी भेज चुका है।
More Stories
कश्मीर ट्वीट पर विवाद के बाद पीयूष गोयल ने हुंडई पर कहा यह
फेसबुक के दैनिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं में पहली बार गिरावट
कोविड: भारत में आज 1.61 लाख मामले, 57 देशों में पाया गया ओमीक्रॉन का नया सबवेरिएंट