
फीफा वर्ल्ड कप के क्वालीफायर्स पुर्तगाल ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। लक्जमबर्ग की हार 5-0 के स्कोर के साथ हुई। क्रिस्टियानो रोनाल्डो को कौन नहीं जानता होगा। उन्होंने इस मैच में 3 गोल किए। इसके अलावा भी यह एक और गोल करने जा रहे थे। लेकिन गोलकीपर की पैनी नजर ने इस किक को भांप लिया। यदि इस गोल को 36 वर्षीय रोनाल्डो कर देते। तो यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के शानदार गोल्स में से एक होता।
इस इस मिनट पर किया गोल
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 13वें और 8 वें मिनट पर मिली पेनल्टी पर गोल किए। इतना ही नहीं एक गोल को उन्होंने 87वें मिनट में हेडर से किया। वह इन गोल्स के बाद भी नहीं थमे थे। ब्रूनो फर्नाडीज ने राइट फ्लैंक से एक बेहतरीन पास रोनाल्डो की ओर फेंका। जिसके बाद 68वें मिनट पर रोनाल्डो ने बेहतरीन बाइसाइकिल किक लगा दी। जिस पर दर्शकों की आंखे खुली की खुली रह गई। यह गोल रोनाल्डो का चौथा गोल हो सकता था।
एक नज़र इधर भी:- सूर्यकुमार यादव भी चूके उमरान की तेज रफ्तार गेंदबाजी से
इस ओवरहेड किक को लक्जमबर्ग के गोल कीपर ने बहुत फूर्ती के साथ बचा लिया। गोलकीपर एंथोनी माॅरिस ने फुटबाल की दिशा को लंबी छलांग लगाते हुए मोड़ दिया। इस किक को लगाने से पहले बेलोन डी और रोनाल्डो ने पांच बार इस बाल को रोका था। जिसके बाद ही यह ओवारहेड किक लगाई थी। उनकी इस किक पर गोल तो न हो पाया। लेकिन उनकी इस शानदार कोशिश की सोशल मीडिया पर फैंस ने काफी सराहना की है। वहीं कई फैंन इस पर निराश भी हुए कि रोनाल्डो को एक गोल और होने से चूक गया।
हो सकते थे फीफा पुस्कर अवार्ड के दावेदार
यदि क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस गोल को कर देते तो पूरी संभानाएं थी कि वह फीफा पुस्कर अवाॅर्ड के दावेदार हो सकते थे। 36 साल की आयु में भी इस खिलाड़ी के प्रदर्शन पर कोई बुरा प्रभाव नजर नहीं आया है।
More Stories
IPL2020: यहां जाने किन खिलाड़ियों ने अपने आप को आईपीएल के इस संस्करण से दूर रखा है।
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में फैला Omicron, अस्पताल में भर्ती अभी भी कम
शुरू हुआ भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका से क्रिकेट मुकाबला