
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार आज यानी रविवार का पूरा हो गया। यूपी सरकार के समक्ष राजभवन के गांधी सभागार में सात मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सर्वप्रथम जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
इस तरह रहे मंत्रियों के नाम
जून-जुलाई में इस मामले पर चर्चा हो रही थी, जोकि अब पूरा हो चुका है। जिसमें जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री बनाया, जो ब्राह्मण जाति से संबंध रखते हैं। इसी तरह छत्रपाल गंगवार को राज्यमंत्री के लिए शपथ दिलाई गई। इसके अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पलटूराम, संजीव कुमार गोंड, संगीता बलवंत बिंद, दिनेश खटीक, धर्मवीर प्रजापति व छत्रपाल सिंह गंगवार को मंत्रिमंडल में शामिल करते हुए शपथ ग्रहण करवाई। इस मंत्रिमंडल में छह मंत्री एससी-ओबीसी जाति वर्ग से ताल्लुक रखते थे।
मनोनीत विधान परिषद सदस्यों की भी नियुक्ति
उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और डाॅ. संजय निषाद बीते शनिवार से ही मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर कार्यरत हैं। पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्या, कांग्रेस पार्टी से भाजपा में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के नाम को चुना गया है। इन तीनों के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अनुमोदन के बाद चौथा नाम फाइनल किया जाएगा।
More Stories
हिजाब विवाद पर बंद रहेंगे कर्नाटक हाई स्कूल, कॉलेज और अन्य बड़ी ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा ने NEET के छात्रों से संबंधित किया यह विधेयक पारित
कश्मीर ट्वीट पर विवाद के बाद पीयूष गोयल ने हुंडई पर कहा यह