
भारत में 8 अक्टूबर 1932 को वायु सेना की स्थापना की गई थी। देश को आजादी मिलने से पहले भारतीय वायुसेना का नाम रॉयल इंडियन एयरफोर्स था, लेकिन स्वतंत्रता के बाद रॉयल हटाकर इंडियन एयरफोर्स कर दिया गया।
हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है,इस साल गाज़ियाबाद के हिंडन एयरबेस पर भारत पाक युद्ध में हुई भारत की विजय गाथा को दर्शाया जाएगा। यह वर्ष इसलिए भी ख़ास है क्योंकि इस साल भारत पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूरे हुए हैं जिसे भारत विजय वर्ष के रूप में मना रहा है।
आज के दिन दिल्ली NCR के आसमान में भारतीय वायुसेना की ताकत दिखेगी। राफेल, तेजस, मिग-29, जैगुआर जैसे लड़ाकू विमान आसमान में अपना दम दिखाएंगे।
इस मौके पर एयरबेस पर दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा लगाया गया है, साथ ही साथ लड़ाकू विमान जैसे सुखोई, राफेल,जगुआर डिस्प्ले पर लगाए गए हैं। एयरफोर्स दिवस का थीम आत्मनिर्भर और सक्षम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयर फ़ोर्स दिवस के मौके पर भारतीय एयरफोर्स की जमकर तारीफ की। भारतीय वायु सेना पर हम सबको घर है ऐसा प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर जाहिर किया।
वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने हिंडन एयरबेस पर वायुसेना परेड का निरीक्षण किया। भारतीय वायुसेना ने भारत को और भारत के लोगों के लिए कई सारे पराक्रम युद्ध लड़े हैं, और देश का नाम ऊँचा किया है।
More Stories
हिजाब विवाद पर बंद रहेंगे कर्नाटक हाई स्कूल, कॉलेज और अन्य बड़ी ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा ने NEET के छात्रों से संबंधित किया यह विधेयक पारित
कश्मीर ट्वीट पर विवाद के बाद पीयूष गोयल ने हुंडई पर कहा यह