
सुखजिंदर सिंह रंधावा आज पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। पंजाब के नए सीएम का फैसला जल्द ही होने की पूरी संभावना है। सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस विधायकों की बैठक पूरी हो चुकी है। जिसमें फैसला हो जाने के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम आलाकमान के लिए दे दिया गया है।
वहीं दूसरी ओर जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए जा सकते हैं। जिसके लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह के समय कैबिनेट में रह चुके दो मंत्रियों का नाम चर्चा में है। जिसमें लुधियाना वेस्ट से कांग्रेस विधायक भारत भूषण आशु और दीनानगर की कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी का नाम सामने आ रहा है।
अंबिका सोनी के सीएम पद से इंकार कर देने के बाद यह मामला थोड़ा उलझ गया था। उन्होंने कहा था कि पंजाब का मुख्यमंत्री किसी सिख को ही होना चाहिए। लेकिन अब कांग्रेस विधायकों की बैठक का फैसला सोनिया गांधी के समक्ष भी रख दिया गया है।
सुनील जाखड़ और नवजोत सिंह सिद्धू के पक्ष में भी सीएम बनने का समर्थन सामने आया था। लेकिन इस समय सुखजिंदर सिंह रंधावा को पंजाब का सीएम बनाने की पूरी संभावनाएं बनी हुई हैं।
आज की कांग्रेस विधायक दल बैठक स्थगित
रविवार को होने वाली कांग्रेस विधायकों की बैठक के स्थगित होने पर मामला फिर से उलझता नजर आ रहा है। इसलिए कुछ भी निश्चित तौर पर कहना मुश्किल है। वहीं दूसरी ओर अंबिका सोनी को दोबारा सीएम पद के लिए मनाने का मामला भी काफी चर्चित है।
More Stories
हिजाब विवाद पर बंद रहेंगे कर्नाटक हाई स्कूल, कॉलेज और अन्य बड़ी ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा ने NEET के छात्रों से संबंधित किया यह विधेयक पारित
कश्मीर ट्वीट पर विवाद के बाद पीयूष गोयल ने हुंडई पर कहा यह