
भारत के केरल राज्य को आज भारी बारिश और बाढ़ का सामना करना पड़ा है। हालात इस तरह बने हुए थे कि इडुक्की और कोट्टायम जिलों की आस पास के इलाकों में राज्य सरकार को सहायता देनी पड़ी। जिसके लिए सेना और वायु सेना को पहाड़ी इलाकों में बचाव हेतु भेजना पड़ा। तेज बारिश के चलते कई जगहों पर भूस्खलन भी हुआ है। जान माल की हानि के साथ साथ 10 लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है।
पहाड़ी इलाकों में भेजी वायु सेना
कोट्टायम और इडुक्की जिलों के आस-पास पहाड़ी इलाके भी है। ऐसे में वायु सेना को इन पहाड़ी इलाकों में लोगों की सहायता के लिए भेजा गया। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कई लोग इस केरल फ्लड में घायल हुए है और अपना आवास स्थान तक खो चुके हैं। वहीं कूटिकाल और पेरुवंतनम जैसे पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने की सूचना मिली है।
एक की मौत, 10 लापता
इस बाढ़ और भूस्खलन में 10 लोगों के लापता होने की सूचना मिली है। लेकिन इससे भी ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में एक व्यक्ति अपनी जान भी गवां चुका है। अभी भी कई इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया जा चुका है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अभी भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने की तेज संभावनाएं हैं।
सोशल मीडिया पर इस समय काफी वीडियो वायरल हो रही है जिसमें कि कुछ इलाके इस पानी के बहाव में जलमग्न हो गए है। लेकिन Newsmintindia इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
More Stories
हिजाब विवाद पर बंद रहेंगे कर्नाटक हाई स्कूल, कॉलेज और अन्य बड़ी ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा ने NEET के छात्रों से संबंधित किया यह विधेयक पारित
कश्मीर ट्वीट पर विवाद के बाद पीयूष गोयल ने हुंडई पर कहा यह