
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में गति शक्ति योजना की शुरुआत की जिसके तहत लगभग सौ लाख करोड़ की परियोजनाओं के विकास के लिए गति मिलेगी। इस योजना से बिजली,सड़क,यातायात, एयरपोर्ट, रेलवे आदि की व्यवस्था सही करने में मदद मिलेगी।
पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुर्गाष्टमी है और इस मौके पर वो ये योजना लॉन्च कर रहा है जिससे भारत के विकास में प्रगति होगी,इस शुभ अवसर पर देश को इतनी शक्ति देने की योजना बनायी गयी है। पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री गति शक्ति-राष्ट्रीय मास्टर प्लान 21वीं सदी के भारत की गति को शक्ति देगा। अगली पीढ़ी के इंफ्रास्ट्रक्चर और ‘मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी’ को इस राष्ट्रीय योजना से गति शक्ति मिलेगी। इस योजना में टैक्स का एक भी पैसा बर्बाद नहीं होगा और विकास कार्यों में गति मिलेगी।
इस कार्यक्रम में मोदी ने आत्मनिर्भर भारत और आधुनिकता की बात कही, कहा भारत को आधुनिकीकरण की ज़रूरत है और भारत पुरानी सोच छोड़कर आगे बढ़ रहा है यह 21वीं सदी का भारत है। आत्मनिर्भर भारत में अगले 25 सालों के लिए भारत की बुनियाद रच रहा है और साथ ही साथ यह योजना इन्वेस्टर्स को भी मदद करेगी।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने भारत को विकास से वंचित रखा और उनके घोषणा पत्र में विकास की बात तो कहीं नजर भी नहीं आती है। मोदी ने आधुनिक भारत की भी बात कही जिसमें चौतरफा विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को ज़रूरत बताया।
100 करोड़ की बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं को मदद मिलेगी, जिससे देश विकास की गति पर दौड़ेगा और युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
More Stories
हिजाब विवाद पर बंद रहेंगे कर्नाटक हाई स्कूल, कॉलेज और अन्य बड़ी ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा ने NEET के छात्रों से संबंधित किया यह विधेयक पारित
कश्मीर ट्वीट पर विवाद के बाद पीयूष गोयल ने हुंडई पर कहा यह