
अक्टूबर की शुरुआत आम आदमी की जेब पर चपत से शुरू हुई है। एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दामों में 43.5 रुपए तक इज़ाफ़ा हुआ है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर हुई 1736.5 रुपए जबकि घरेलू सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इंडियन ऑयल ने जारी किये नए दाम, पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए मुसीबत और बढ़ी। अब बाहर खाना हो सकता है महंगा, रेस्तोरां और ढाबे का खाना महंगा हो सकता है। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1736.5 रुपये हुई। पहले इसकी कीमत 1693 रुपये थी।
हर 15 दिनों में पेट्रोल कंपनियां करती है सिलेंडर की दामों में समीक्षा। सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला है कि CNG गैस के दाम भी बढ़ सकते हैं।
More Stories
हिजाब विवाद पर बंद रहेंगे कर्नाटक हाई स्कूल, कॉलेज और अन्य बड़ी ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा ने NEET के छात्रों से संबंधित किया यह विधेयक पारित
कश्मीर ट्वीट पर विवाद के बाद पीयूष गोयल ने हुंडई पर कहा यह