मौसम विभाग बता रहा कई राज्यों में बारिश होने की संभावनाएं PC:-Forbes
हाल ही में उठे शाहीन और गुलाब चक्रवाती तूफान का असर अब तक भी कई राज्यों में दिखाई दे रहा है। इस समय मानसून खत्म हो कर सर्दियां आने का समय आ गया है। लेकिन मौसम विभाग कई राज्यों में बारिश होने की संभावनाएं बता रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी से पता चला है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
इस चक्रवाती हवाओं के प्रभाव में आने वाले क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विशेषज्ञों की मानें तो गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में आने वाले 5 दिनों में भारी बारिश होने से संबंधित चेतावनी दी जा चुकी है। इस पूर्वानुमान के मुताबिक 6 अक्टूबर तक होने वाली बारिश अधिक तेज होगी।
इन राज्यों में भी बारिश
वहीं स्काईमेट वेदर का मानना है कि इस समय मानसून वापस जाने के लिए अनुकूल वातावरण बना हुआ है। स्काईमेट वेदर ने पूर्वानुमान लगाया है कि आने वाले 24 घंटों में असम, मेघालय, तमिलनाडु, नागालैंड, अंडमान और निकोबार व केरल में बारिश होगी। जिसमें कुछ जगहों पर तेज बूंदाबांदी भी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश व पंजाब में हल्की बारिश होने के आसान बने हुए हैं।
More Stories
हिजाब विवाद पर बंद रहेंगे कर्नाटक हाई स्कूल, कॉलेज और अन्य बड़ी ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा ने NEET के छात्रों से संबंधित किया यह विधेयक पारित
कश्मीर ट्वीट पर विवाद के बाद पीयूष गोयल ने हुंडई पर कहा यह