
दिल्ली में एक बार फिर से बदमाशों के गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। रोहिणी कोर्ट के बाद यह दूसरा ऐसा मामला है। जिसमें दिन दिहाड़े बदमाशों ने गोलियां चला दी। बाबा हरिदास नगर में हुए इस गोलीकांड में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने कार सवार के ऊपर गोलियों की बौछार कर दी। जिस से शख्स की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस भी जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन हमलावर पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गए। इस तरह की बदमाशों का कहर देखकर जनता में काफी खौफ बना हुआ है। गैंगटर लगातार पुलिस को चुनौती देते नज़र आ रहे हैं। कानून व्यवस्था पर भी लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन महकमें फेरबदल कर रहा है। दिल्ली पुलिस में 19 आईपीएस अफसरों के तबादले अब तक किए जा चुके हैं।
More Stories
हिजाब विवाद पर बंद रहेंगे कर्नाटक हाई स्कूल, कॉलेज और अन्य बड़ी ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा ने NEET के छात्रों से संबंधित किया यह विधेयक पारित
कश्मीर ट्वीट पर विवाद के बाद पीयूष गोयल ने हुंडई पर कहा यह