
शुक्रवार को लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। जिसमें एक 20 वर्षीय लड़की के साथ आठ लुटेरों ने दुष्कर्म किया है। मिली जानकारी अनुसार यह घटना रात के आठ बजे के पास हुई है, बताया जा रहा है कि सात से आठ लुटेरे लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में घुस गए। इन लुटेरों ने 15 से 20 यात्रियों को लूटकर उनसे सारी नकदी और कीमती सामान छीन लिया।
चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अभी तक चार आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है। लेकिन इस घटना के बाद जनता और यात्रियों में काफी डर बना हुआ है। यात्रियों को लूटने के बाद यह लुटेरे 20 वर्षीय लड़की के साथ अश्लील व्यवहार करने लगे। बाद में इन हौवानों ने इस लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद सभी मौके पर फरार हो गए। पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
More Stories
हिजाब विवाद पर बंद रहेंगे कर्नाटक हाई स्कूल, कॉलेज और अन्य बड़ी ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा ने NEET के छात्रों से संबंधित किया यह विधेयक पारित
कश्मीर ट्वीट पर विवाद के बाद पीयूष गोयल ने हुंडई पर कहा यह