
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 23 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी की तीन प्रतिज्ञा यात्राओं को हरी झंडी दिखाई, यह तीनों यात्रा है 23 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर तक चलेगी और आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी का प्रचार करेगी। एक यात्रा बाराबंकी से बुंदेलखंड, दूसरी यात्रा सहारनपुर से मथुरा और तीसरी और आखिरी यात्रा वाराणसी से लेकर राय बरेली तक होंगी।
एक नज़र इधर भी:- इथियोपिया की गिडी ने हाफ मैराथन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कई बड़े बड़े वादे किए, किसानों के कर्ज माफी से लेकर छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन देने का वादा किया अगर कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में सत्ता में आती है।
ये हैं प्रियंका गांधी के वादों के लिस्ट:
- इंटर पास छात्राओं को स्मार्टफ़ोन और ग्रेजुएट्स छात्राओं को स्कूटी देने का ऐलान
- गेहूं और धान के पैसे 2500 होंगे और गन्ने का प्रति क्विंटल 400 रुपया होगा
- कोरोना महामारी के दौरान आय बिजली के बिलों को माफ किया जाएगा और सभी लोगों के बिजली बिल आधे कर देंगे
- किसानों का कर्जा पूर्ण रूप से माफ होगा
- प्रदेश में 20 लाख लोगों को सरकारी रोजगार देगी कांग्रेस
- कोरोना की वजह से जो गरीब परिवारों ने IS अपने करीबियों को खोया है उनको 25000 रुपये का मुआवजा मिलेगा
प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की राजनीति में ख़ासा सक्रिय दिख रही है और उन्होंने इससे पहले यह भी ऐलान किया था कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए 40% महिलाओं को टिकट देगी।
More Stories
हिजाब विवाद पर बंद रहेंगे कर्नाटक हाई स्कूल, कॉलेज और अन्य बड़ी ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा ने NEET के छात्रों से संबंधित किया यह विधेयक पारित
कश्मीर ट्वीट पर विवाद के बाद पीयूष गोयल ने हुंडई पर कहा यह