
14 फ़रवरी से पंजाब में विधानसभा चुनाव शुरू हो जाएँगे जिसके लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है, कांग्रेस ने पहली सूची जारी की जिसमें 86 प्रत्याशियों का नाम है। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में कई दिग्गजों का नाम उम्मीदवार उतारा है इसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू शामिल हैं।
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी यहाँ से लड़ेंगे चुनाव
चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के चमकौर साहिब से चुनाव लड़ेंगे, यहाँ से चन्नी पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं और जीत भी हासिल की थी। लेकिन इन चुनावों में उनके सामने खड़े प्रतितबंदी भी काफी टक्कर देने वाले है। सोनू सूद की बहन भी सामने खड़ी चुनौतिओं में से एक है।
कांग्रेस के दिग्गज कौन से क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेश प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपनी वर्तमान सीट अमृतसर पूर्व से हाई चुनाव लड़ेंगे। उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा डेरा बाबा नानक से लड़ेंगे तो वहीं ओ पी सोनी भी अपने क्षेत्र अमृतसर से चुनाव लड़ेंगे, राज्यसभा के सदस्य प्रताप सिंह बाजवा चुनाव कादियान से चुनाव लड़ेंगे।
एक नज़र इधर भी:- चुनाव आयोग ने रैलियों पर लिए यह निर्णय, 22 जनवरी तक लगाई पाबंदी
अभिनेता सोनू सूद की बहन हाल फ़िलहाल में ही कांग्रेस में शामिल हुई हैं, मालविका सूद अपना पहला चुनाव मोगा क्षेत्र से लड़ेंगी। गायक सिद्धू मूसेवाला मनसा से चुनाव लड़ेंगे। पंजाब कांग्रेस ने 117 विधानसभा सीटों में से अभी 86 सीटों पर ही उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
चुनाव आयोग लगातार चुनावों से सम्बन्धित निर्णय लेता जा रहा है। कई राज्यों में निर्धारित समय के लिए रैलियों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा देश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे है। जिसके चलते चुनाव आयोग लगाने वाली पाबंदियों में और भी ज्यादा सख्ती दिखा सकता है। भाजपा ने भी बीते दिनों में ही अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित की थी।
More Stories
हिजाब विवाद पर बंद रहेंगे कर्नाटक हाई स्कूल, कॉलेज और अन्य बड़ी ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा ने NEET के छात्रों से संबंधित किया यह विधेयक पारित
कश्मीर ट्वीट पर विवाद के बाद पीयूष गोयल ने हुंडई पर कहा यह