पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज सुबह 11 बजे शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण के समारोह के दौरान राहुल गांधी भी उपस्थित होंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद अब जाकर सीएम के नाम की मोहर चरणजीत सिंह चन्नी पर लगी है।
बता दें चरणजीत सिंह पंजाब के पहले दलित सीएम बनने जा रहे हैं। इससे पहले यह अमरिंदर सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रदेश में अपनी सेवाएं दी हैं।
दो उप-मुख्यमंत्री रहेंगे यह
वहीं वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल ने डिप्टी सीएम के नामों को भी जनता के सामने रख दिया है। सुखजिंदर रंधावा और ब्रह्म महिंद्रा को उप-मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
आसान नहीं होगा चरणजीत सिंह चन्नी का सफर
पंजाब की सीएम कुर्सी पर दलित समुदाय से आना, ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है। कांग्रेस के ज्यादातर विधायकों ने इस बात की सराहना की है। लेकिन चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में चन्नी को खुद को साबित करने के लिए काफी कम समय है। प्रदेश के 32 फीसदी दलित वोटों के साथ-साथ उनको अतिरिक्त वोटों को भी अपने नाम करना है।
एंटी-इंकम्बेंसी के माहौल में पंजाब में सीएम की जगह बने रहना काफी बड़ी चुनौती है। सत्ताविरोधी लहर के लड़ने के साथ-साथ किसानों का विश्वास भी इस नए सीएम का जीतना होगा। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा कर रही है।
More Stories
हिजाब विवाद पर बंद रहेंगे कर्नाटक हाई स्कूल, कॉलेज और अन्य बड़ी ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा ने NEET के छात्रों से संबंधित किया यह विधेयक पारित
कश्मीर ट्वीट पर विवाद के बाद पीयूष गोयल ने हुंडई पर कहा यह