
हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र का उपचुनाव शनिवार को सम्पन्न हुआ जिसका मतदान टशीगंग ग्राम के पोलिंग बूथ में हुआ, इस बूथ की ख़ास बात यह है कि यह दुनिया का सबसे ऊँचा पोलिंग बूथ है। 47 मतदाताओं ने अपने वोट दिए जिनमें 29 पुरुष शामिल थे और 18 औरतें।
दुनिया की इस सबसे ऊँचे पोलिंग बूथ ने सौ प्रतिशत मतदान होने का एक नया कीर्तिमान हासिल किया है।
समुद्र तल से 15,256 फुट की ऊँचाई पर स्थित ये पोलिंग बूथ लाहौल और स्पीति जिले में आता है जो की मंडी संसदीय क्षेत्र में आता है। मतदान के दिन -16 डिग्री होने के बावजूद पूरे के पूरे 47 मतदाताओं ने अपने वोट डाले। इसके साथ ही साथ वह ड्यूटी कर रहे पाँच चुनाव अधिकारियों ने भी अपना मतदान किया।
एक नज़र इधर भी:- अग्नि 5 का हुआ सफल परीक्षण, जानें इसका सामरिक महत्व
टशीगंग के इस उपचुनाव में राजनैतिक टक्कर कांग्रेस और भाजपा के बीच। कांग्रेस की तरफ़ से हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विदर्भ सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह है तो वहीं भाजपा की तरफ़ से कारगिल युद्ध के हीरो रहे कुशाल ठाकुर इस लड़ाई में है।
इस चुनाव की ख़ास बात यह भी रही कि मतदाताओं के साथ साथ चुनाव अधिकारी भी लाहौल और स्पीति के पारंपरिक वेशभूषा में दिखे, टशीगंग चीन की सीमा से बस 10 किलोमीटर दूरी पर है।
More Stories
हिजाब विवाद पर बंद रहेंगे कर्नाटक हाई स्कूल, कॉलेज और अन्य बड़ी ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा ने NEET के छात्रों से संबंधित किया यह विधेयक पारित
कश्मीर ट्वीट पर विवाद के बाद पीयूष गोयल ने हुंडई पर कहा यह