
उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को मुंबई में INS रणवीर पर एक विस्फोट में भारतीय नौसेना के तीन कर्मियों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। बता दें कि यह घटना मुंबई डाकयार्ड में घटी है।
जांच के लिए दिया गया बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश
केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि घटना के कारणों की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। अज्ञात अधिकारियों ने एनडीटीवी को बताया कि विस्फोट शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ और इसका संबंध हथियारों या गोला-बारूद से नहीं था।
बयान में कहा गया है कि जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और स्थिति को नियंत्रण में लाया। न्यूज18 के मुताबिक, किसी भी बड़े नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है। वहीं उनका ब्यान में यह भी कहना है कि INS रणवीर को क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल के लिए नवंबर 2021 से तैनात किया गया था। नौसेना का यह शक्तिशाली जहाज जल्द ही अपने बेस पोर्ट की और रवाना होने वाला था।
एक नज़र इधर भी:- क्लब हाउस ऐप पर किए मुस्लिम महिलाओं के बारे में भद्दे कमेंट्स
मलबे के नीचे फसने से हुई थी मौत
अज्ञात अधिकारियों ने News18 को बताया कि मारे गए नौसैनिक कर्मी विस्फोट से बने मलबे के नीचे फंस गए थे। द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, आईएनएस रणवीर नौसेना के सबसे पुराने युद्धपोतों में से एक है। इसे अप्रैल 1986 में कमीशन किया गया था। लेकिन इस तरह के जहाज पर ऐसी घटना होना काफी चिंता का विषय है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई राजनेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया, “आईएनएस रणवीर में विस्फोट की खबर बेहद दुखद है।” “नौसेना के नाविकों के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है। घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
More Stories
हिजाब विवाद पर बंद रहेंगे कर्नाटक हाई स्कूल, कॉलेज और अन्य बड़ी ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा ने NEET के छात्रों से संबंधित किया यह विधेयक पारित
कश्मीर ट्वीट पर विवाद के बाद पीयूष गोयल ने हुंडई पर कहा यह