
भारत और चीन में लद्दाख को लेकर विवाद होने के बाद, चीन का एक और घुसपैठ करने का मामला सामने आया है। अरुणाचल प्रदेश में बीते सप्ताह चीन और भारतीय सेना की आपसी टक्कर होते होते रह गई। चीन फिर से अपनी पुरानी गलतियां दोहरा रहा है। जिससे कि इस समय एलएसी में दोनों सेनाओं में तनाव बना हुआ है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चीनी सैनिकों ने पेट्रोलिंग के चलते भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की है। जिसके बाद से इस तनावपूर्ण स्थिति में भारतीय जवान चीनी सैनिकों की हरकतों पर नज़र रखे हुए है। इस घुसपैठ के चलते चीनी सैनिकों के साथ भारतीय जवानों की झड़प भी हो गई।
200 चीनी सैनिक कर रहे थे घुसपैठ
इस मामले को भारतीय कमांडरों ने बात-चीत के जरिए ही सुलझा लिया। कुछ घंटो की बात होने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। जिससे कि किसी को किसी को भी हिरासत में नहीं लेना पड़ा। बता दें कि करीबन 200 चीनी सैकिकों को घुसपैठ के समय भारतीय जवानों ने धूल चटा दी। बता दें कि औपचारिक रुप से अरुणाचल सेक्टर में भारत-चीन की सीमाओं को सीमांकित नहीं किया गया है। लोकल कमांडरों ने मौजूदा प्रोटोकॉल की सहायता से मामले को फिलहाल के लिए निपटा दिया था।
More Stories
हिजाब विवाद पर बंद रहेंगे कर्नाटक हाई स्कूल, कॉलेज और अन्य बड़ी ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा ने NEET के छात्रों से संबंधित किया यह विधेयक पारित
कश्मीर ट्वीट पर विवाद के बाद पीयूष गोयल ने हुंडई पर कहा यह